कोरोना से लड़ाई : पॉपुलर फ्रंट द्वारा बनाए गए रेग्युलेटर से मरीजों को मिलेंगी संजीवनी

0
286

संवाददाता भीलवाड़ा। जैसा कि आप सभी को मालूम है पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। ऐसे माहौल में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेग्युलेटर की सबसे ज्यादा कमी का सामना चिकित्सा विभाग को करना पड़ रहा है। पी.एम.ओ. अशोक कुमार जैन ने पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश सचिव ताज मोहम्मद से इस समस्या के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने अपनी टीम के जरिए कई तरह के प्रयोग करके डाॅ. जैन की देखरेख में एक बेहतरीन ऑक्सीजन रेग्युलेटर तैयार किया है। जिसके द्वारा एक ही सिलेंडर से दो लोगों को एक साथ ऑक्सीजन दे सकते हैं तथा इस रेग्युलेटर में स्पीड कंट्रोलर भी दोनों के लिए अलग-अलग इस्तेमाल किए हैं।

शाहपुरा की चिकित्सा टीम द्वारा इसे परखा गया है। यह एकदम सही व सुरक्षित है। भीलवाड़ा जिले के कई अस्पतालों में इस ऑक्सीजन रेग्युलेटर को प्रयोग किया है और इसको प्रयोग करने के बाद विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों ने इस तकनीक की सराहना की। इसी सिलसिले में उपखण्ड अधिकारी शिल्पा सिंह, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह, पीएमओ डाॅ. अशौक कुमार जैन को पाॅपुलर फ्रंट के प्रदेश सचिव ताज मोहम्मद व उनकी टीम ने ऑक्सीजन रेग्यूलेटर का डेमो दिया जिसकी सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पाॅपुलर फ्रंट द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे सेवा कार्य कि प्रशंसा की। उपखण्ड अधिकारी शिल्पा सिंह ने कहा कि पाॅपुलर फ्रंट द्वारा बनाया गया ऑक्सिजन रेग्युलेटर चिकित्सा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना के ख़िलाफ लडाई में एक संजिवनी की तरह काम करेगा। इससे ज्यादा लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।

तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने पाॅपुलर फ्रंट टीम से ऑक्सिजन रेग्युलेटर शीघ्र व अधिक संख्या में बनाने की अपील करते हुए कहा कि आपको रेग्युलेटर बनाने में किसी भी तरह के संसाधन प्राप्त करने में समस्या आये तो आप हमे अवगत कराये समस्त प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर है। डाॅ. अशोक कुमार जैन ने कहा कि इस नई तकनीक के कारण अस्पतालो में कोविड मरीजों को भर्ती करने की क्षमता में वृद्धि हुई हैं। ताज मोहम्मद ने बताया कि देशभर में पाॅपुलर फ्रंट द्वारा ऑक्सिजन मित्र सेवा के द्वारा कोरोना शवो का अंतिम संस्कार, ऑक्सिजन सिलेंडर, रेग्युलेटर, बेड, एम्बुलेंस तथा राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्य कर रहा है। पाॅपुलर फ्रंट द्वारा यह रेग्युलेटर सभी अस्पतालों व कोविड सेन्टर में निःशुल्क दिये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पाॅपुलर फ्रंट टीम की इस कामयाबी के पिछे डाॅ. अशौक कुमार जैन, उपखण्ड अधिकारी शिल्पा सिंह, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह का अहम रोल रहा हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।