किसान साथियों एवं पुलिस के जवानों को फेस शिल्ड भेंट की

0
260

हनुमानगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा टोल नाका संगरिया के सदस्य राय साहब चाहर मल्लड़खेड़ा द्वारा अपने निजी खर्च से हरियाणा बॉर्डर पर टोल नाके पर किसानों के धरने पर बैठे किसान साथियों एवं पुलिस के जवानों को फेस शिल्ड भेंट की। किसान राय साहब चाहर ने बताया कि किसान आंदोलन केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन निरंतर जारी रहेगा परंतु किसानों एवं पुलिस जवानों की सुरक्षा का जिम्मा हम सभी का है जिनके लिए हम सदैव तैयार रहेंगे। पुलिस जवानों एवं किसानों की सुरक्षा के लिए आज फेस शिल्ड का निशुल्क वितरण किया गया।  इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगसीर सिंह मान, विक्रम ज्याणी, हर्ष झींझा, गुलाब सिंह मानकसर व अन्य किसान साथी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।