श्री सुंदरकांड मित्र मंडल की रजत जयंती महोत्सव तैयारियां जोरों पर

28

हनुमानगढ़। समाजसेवी संस्था श्री सुंदरकांड मित्र मंडल समिति की रजत जयंती को धार्मिक कार्यों के साथ नशा प्रवृत्ति पर रोक, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, जल सेवा, बालिका विवाह में सहयोग, गौ सेवा इत्यादि सामाजिक कार्यों के रूप में मनाने के लिए समिति सदस्यों की बैठक किशन बिहारी मालपानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंडल के प्रधान सुशील गर्ग ने बताया कि मित्र मंडल लगातार बालाजी महाराज के निःशुल्क सुंदरकांड पाठ घर-घर करता आ रहा है तथा जो भी चढ़ावा आता है उससे सामाजिक कार्यों व धार्मिक आयोजनों में सहयोग करता है। आज हनुमानगढ़ नगर वासियों के विश्वास व सहयोग से मंडल में 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलक्ष में मंडल रजत जयंती महोत्सव महंत श्री गंगादास जी डेरा बाबा दर्शन दास जी के पावन सानिध्य में मना रही है।

इसके उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 2 मई 2025 शुक्रवार शाम 6:15 बजे धर्म ध्वज शोभायात्रा श्री सिद्धेश्वर सुंदरकांड बालाजी मंदिर आदर्श कॉलोनी बेनीवाल हॉस्पिटल टाउन बाईपास रोड से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्ग होती हुई प्राचीन किले वाले बालाजी मंदिर पहुंचेगी व 4 मई 2025 रविवार शाम 6:30 बजे अखंड संगीतमय सुंदरकांड महापाठ श्री सिद्धेश्वर सुंदरकांड बालाजी धाम के मुख्य पार्क में होगा। मंडल मीडिया प्रभारी संजय पारीक ने बताया कि इस मौके पर हनुमानगढ़ में पहली बार वृंदावन व अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। रजत जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम में पधारे सौभाग्यशाली 2 विजेताओं को चांदी के सिक्के भी लकी ड्रॉ द्वारा दिए जाएंगे। इस मौके पर सवा ग्यारह किलो चांदी दरबार की विशेष सज्जा कर बालाजी महाराज को छप्पन भोग प्रसाद लगाया जाएगा तथा भव्य रंगीन आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही आए हुए सभी भक्तों के भोजन भण्डारा प्रसाद की सुन्दर व्यवस्था की गई है। संगरिया, पीलीबंगा, सरदारशहर, गंगानगर, सूरतगढ़, सादुलशहर व नोहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए संस्था द्वारा रुकने की सुंदर व्यवस्था की गई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।