काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में मात्था टेककर देश व प्रदेश की सुख स्मृद्धि की कामना

0
95

हनुमानगढ़। मातृ भूमि सेवा संघ की राष्ट्रीय संयोजक विदुषी कथावाचक बेला पारीक ने हनुमानगढ़ देवभूमि स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में मात्था टेककर देश व प्रदेश की सुख स्मृद्धि की कामना की। इनके साथ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक सहित नवज्योती मूक बधिर विद्यालय के संस्थापक भीष्म कौशिक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। मातृ भूमि सेवा संघ की राष्ट्रीय संयोजक विदुषी कथावाचक बेला पारीक ने कहा कि हनुमानगढ़ में महादेव का इतना भव्य मन्दिर गौरव की बात है। हनुमानगढ़ की धरा पर धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के कारण भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा है। कार्यक्रम के अंत में श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष अश्वनी नारंग, सीमा नारंग ने विदुषी बेला पारीक का चुनरी उढाकर  अभिनंदन किया। इस मौके पर समिति के महावीर शर्मा, रत्तीराम शाक्य, चिमन मित्तल व समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।