UP Video: पहली मीटिंग में माफ होगा किसानों का कर्ज :पीएम मोदी

0
486

लखीमपुर खीरी: यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में पीएम मोदी सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इसे चीनी का कटोरा कहा जाता रहा है। यहां के किसानों का बकाया चुकता करने से यूपी के सीएम अखिलेश यादव को किसने रोका। किसानों के हक को छीना गया है। पीएम ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो पहली ही मीटिंग में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा 2014 में जब समाजावादी का सूपड़ा साफ हो गया तो अब गठबंधन की जुगत में लग गए और परिवार भी बिखर गया। अब सपा कांग्रेस की शरण में बैठ गई। जिस राम मनोहर लोहिया जीवनभर कांग्रेस के खिलाफ लड़ते रहे उन्हें आज सपा ने अपमानित किया है। सिर्फ कुर्सी के मोह में सपा कांग्रेस की गोद में बैठ गई है।

मानवता फिर शर्मसार, बाइक पर ले आया बेटा बाप का शव

पहले चरण के मतदान पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘प्रथम चरण में करारा मतदान हुआ है, विक्रम मतदान हुआ है। पहले चरण के रुख़ ने साफ-साफ बता दिया है कि कितने भी गठबंधन हो जाए सपा बच नहीं पाएगी। जब उन्हें पता चला कि प्रथम चरण में ऐसा हुआ तो उन्हें तीसरा घोषणापत्र जारी करना पड़ा। नए मुद्दे तलाशे जा रहे हैं। आपातकाल के दौरान श्रीमती गांधी ने 20 मुद्दे उठाए थे और एक भी सीट नहीं मिली थी। अब ये 10 मुद्दे लेकर आए हैं तब भी कुछ नहीं होगा। उन्हें अब कोई आशा नजर नहीं आ रही है।

देशभर के मीडिया मालिकों में हड़कंप, रिलायंस ने खरीदा हिंदुस्तान टाइम्स

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पांच साल से अखिलेश यादव की सरकार है, उन्हें अब पांच साल काम का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती पेश करते हुए कहा कि ‘मैं यहीं से लखनऊ जाने को तैयार हूं, वह भी आएं। दोनों टिकट लेकर वहां जाएंगे।’ उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करते हुए कहा कि लोगों को मूर्ख बनाया गया है। आज भी मेट्रो ट्रेन नहीं है। केवल फीता काटा गया है।

प्रेगनेंसी रोकने का ये है भरोसेमंद सस्ता विकल्प

यही नहीं पीएम मोदी ने मेदांता अस्पताल का नाम लेते हुए कहा कि उस जगह का उद्घाटन किया गया है लेकिन वहां पर बीपी भी चेक नहीं होता है। वहां कोई डॉक्टर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि माताएं बहनें घर के बाहर चेन पहनने से डरती हैं। चेन छीनने का डर रहता है। गुंडागर्दी है। राज्य में बिल्कुल भी कानून व्यवस्था नहीं है। यूपी में हर दिन 20 बलात्कार की घटनाएं होती हैं। हर दिन यहां पर 17 तक हत्याएं होती हैं। हर हत्या के पीछे राजनीति की बू आती है। पूरा यूपी जानता है कि जेलों में बंद लोग बाहर गैंग चलाते हैं। जेल से इशारे पर लोगों की हत्या हो जाती है।