Home भारत पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत भूमि पूजन किया

पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत भूमि पूजन किया

0
27

हनुमानगढ़। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड की सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 9 अक्टूबर से मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को हाऊसिंग बोर्ड में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के मुख्य यजमान राजकुमार गर्ग लक्ष्मी धर्म कांटा, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, वरिष्ठ व्यापारी हरीश दफ्तरी, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, मैना बाई , चिमन मित्तल ( बब्बू भाई ) सुरेश गुप्ता थे स  इनके साथ मोहित गर्ग, आयोजन समिति अध्यक्ष अजीत मंडल,  पूर्व पार्षद महेश शर्मा, पत्रकार प्रदीप पाल, सुखविंदर सिंह बब्बू, जसवंत सिंगला, पूर्व पार्सद राजेश गुप्ता, सुनील बरमन, धीरज राज ,अनिल सांखला, पवन कुमार,  उमेश रॉय, बजरंग बली, वीरेंदर कुमार, आर्यन राहुल ने शिरकत की। विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष अजीत मण्डल ने बताया कि 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 32 वें सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा।

महोत्सव के तहत सोमवार सुबह 9.15 बजे पूजा स्थल हाऊसिंग बोर्ड में भूमि पूजन किया गया। समिति उपाध्यक्ष प्रदीप पाल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत 9 अक्टूबर को शाम सवा पांच बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन रात्रि सवा आठ बजे मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा व भजन गायकार लक्ष्मण मेहरा भक्तिगीत प्रस्तुत करेंगे, 10 अक्टूबर को श्रीराम प्रभात फेरी मंडल हनुमानगढ़ द्वारा रात्रि सवा आठ बजे महाआरती होगी व भजन संध्या होगी, जिसमे कलाकार अमरकांत मिश्रा भजनों की गंगा बरसायेंगे। 11 अक्टूबर को दोपहर को लंगर लगाया जाएगा। रात्रि सवा नौ बजे से जागरण होगा। जागरण में आमंत्रित कलाकार स्नेहा सोनी मानसा पंजाब, बिट्टा सिंह, पप्पू शर्मा ऐलनाबाद भजनों का गुणगान करेंगे व संजीवन झांकिया चंदर आर्ट ग्रुप सिरसा के द्वारा प्रस्तुत होगी। 12 अक्टूबर को सुबह सवा 10 बजे सिन्दूर दान के बाद शाम सवा पांच बजे मूर्ति जल प्रवाह के साथ महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव सर्व धर्म की मिसाल पेश करता है। समिति महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अजीत मंडल, उपाध्यक्ष प्रदीप पाल, सचिव बजरंग बली, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, असीम देवनाथ, महासचिव महेश शर्मा आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।