ऑक्सीजन की कमीपूर्ति केवल पौधों से ही संभव – नथमल डिड़ेल

0
196
-वन नेस वन मुहिम के तहत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने किया पौधारोपण
हनुमानगढ़। संत निरंकारी मिशन द्वारा के सद्गुरू माता सदीक्षा जी महाराज की प्ररेणा से वन नेस वन की मुहिम के तहत जंक्शन पुरानी कलैक्ट्रैट भवन के पीछे पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिड़ेल, सभापति गणेशराज बंसल थे। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केन्द्र जिला कलक्टर रहे, क्योकि जिला कलक्टर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साईकिल चलाते हुए कार्यक्रम में पहुचे। निरंकारी मिशन के सभी सदस्यों ने जिला कलक्टर के सम्मान में तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। जिला कलक्टर ने आमजन को भी हफते में दो दिन कुछ समय के लिये साईकिल चलाने का संदेश दिया जिससे कि पर्यावरण का भी संरक्षण हो और स्वयं भी स्वस्थ रहे। संत निरंकारी मिशन के सदस्य देवराज छाबड़ा व देवीलाल वर्मा ने मिशन के कार्यकर्ताओं को सद्गुरू माता सदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं पर चलने की बात कही। उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश भर में वन नेस वन अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिड़ेल ने कहा कि मानव जीवन को ऑक्सीजन की जरूरत है जिसकी कमीपूर्ति केवल पौधों द्वारा की जा सकती है। उन्होने निरंकारी मिशन की सराहना करते हुए मिशन का यह कदम मानवजाति के लिये लाभदायक बताया। निरंकारी मिशन के सदस्यों द्वारा नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल को उक्त स्थान पर पौधों के लिये पानी की व्यवस्था की परेशानी से अवगत करवाया जिसपर सभापति गणेशराज बंसल ने तुरंत प्रभाव से पुरानी कलेक्ट्रेट पर सबमर्सिबल लगवाने की घोषणा की व आश्वासन दिया कि आगामी 1 सप्ताह में  सबमर्सिबल लग जायेगा। शनिवार को निरंकारी मिशन द्वारा 250 पौधे लगाकर उनकी सार सम्भाल का जिम्मा लिया। इस मौके पर देवीलाल वर्मा, मामराज परिहार, मनोज सोनी, शिक्षक नारायण जीत, अशोक सोनी, दर्शन सिंह, मदनलाल, गुरदार सिंह व अन्य सेवादार मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।