भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

105

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत टाउन अम्बेडकर कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला संयोजक डॉ. भारत भूषण शर्मा, जिला महामंत्री विकास गुप्ता थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक डॉ. भारत भूषण शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर जाकर पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाना है। जिला मंत्री विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अलग अलग टोलिया बनाकर पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि हमारी पूरी टीम उर्जावान है और सभी को अपनी उर्जा का सदुपयोग करते हुए अपने मण्डल स्तर के प्रत्येक बूथ से निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, ताकि पार्टी को मजबूती मिले और पहले की तरह देश विकास के पथ पर उत्तरोत्तर प्रगति करे। इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष संदीप छाबड़ा, अशोक जुनेजा, महामंत्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, राम कुक्कड़, मण्डल मंत्री महेश लकेसर, पार्षद भुपेन्द्र नेहरा, पार्षद शेर सिंह ढिल्लो, पार्षद सुनील ढाका, विजय सिडाना, राजपाल सोनी, श्योपत स्वामी, अमीचंद सारस्वा, पूर्व पार्षद पवन मोर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।