तसवारिया बांसा मे एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न।

0
155

संवाददाता भीलवाड़ा। तसवारिया बांसा में शुक्रवार को आँगनवाडी केन्द्र द्वितिय चमारो का खेडा में कृषक महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 30 महिला कृषकों ने भाग लिया। कृषि पर्यवेक्षक सुरेन्द्र वैष्णव द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बूंद-बूंद सिंचाई, पौध संरक्षण यंत्र, फार्म पौंड जलहोज आदि प्रमाणित बीज विभिन्न फसलों की किस्में उत्पादकता के 21 मंत्र, उन्नत बीज उत्पादन की जानकारी दी गई। सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी दुर्गालाल जोशी द्वारा जैविक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट व्याधि का प्रबंधन जिप्सम का उपयोग, मृदा परीक्षण, वर्षा जल संरक्षण, कंपोस्ट खाद बनाना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक घनश्याम चौधरी द्वारा पशुओ के टीकाकरण व पशुओ के बीमारी व आहार के बारे मे जानकारी दी गई | प्रशिक्षण उपरान्त महिला कृषको को प्रथम,द्वितिय,तृतिय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दोरान सहायक कृषि अधिकारी सत्यनाराण बैरवा, आँगनवाडी कार्यक्रता लाड बसेर, सहायिका कृष्णकांता शर्मा, आशा सुनिता सेन सहित महिला कृषक मोजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।