भाजपा द्वारा चलाया जा रहा आनलाइन नवीन सदस्यता अभियान

0
26

हनुमानगढ़। क्षेत्र में भाजपा द्वारा आनलाइन नवीन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनने के लिए आईडी से नवीन सदस्य बना रहे हैं। बुधवार को नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा जंक्शन मुख्य बाजार के बूथ संख्या 111, 112, 116, 117 में  मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान  चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, सदस्यता अभियान के संयोजक डॉक्टर भारत भूषण शर्मा थे। कार्यकर्ताओ ने बाजार में प्रत्येक दुकान जा जाकर आमजन को सदस्य बनने प्रेरित कर उनके मोबाइल से ही मिस्ड काल करके या अपने आईडी से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र  पारीक ने कहा कि अभियान के अंतर्गत बुधवार को जंक्शन बाजार में भाजपा के मोबाइल एप से 500 महिला पुरुषों को सदस्य बनाया गया। इसके लिए बाजार में व्यापार करने आए व्यपारियों और आसपास के गांवों में आए ग्रामीणों से भेंट कर भाजपा के विचारों से अवगत कराया गया। आम जनता द्वारा भी सदस्यता अभियान में सहजता से जुड़ते गए। मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है। इसमें प्रथम बार वोट करने वाले युवा , सहित आम जनता को जोड़ा जा रहा है।
नवीन सदस्यता अभियान में युवक-युवतियों को जोड़ना प्राथमिकता है। जिला संयोजक डॉक्टर भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। नये सदस्य और पुराने सक्रिय सदस्य मिलकर नगर को भाजपामय करने प्रयासरत है। इस मौके पर  भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर भारत भूषण शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, सहसंयोजक कुलवंत चहल, मिडिया प्रभारी महेश शर्मा, नगर मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार, राजन अरोड़ा, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, ओम असोपा, विष्णु शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र तेजवानी, नरेश पुरोहित, पुरुषोत्तम सोनी, सागर शर्मा, आईटी संयोंजक विशंभर वर्मा, बुथ अध्यक्ष हरिओम सहगल, नितिन तिवाड़ी, राजकुमार गोस्वामी, गगन तंवर, भगवानदास, प्रभारी आनन्द सिंह राठौड़, सुभेंद्र सिंह, राजकुमार ओझा, गोपाल शर्मा,  सुन्दर जी, नरेंद्र शेखावत,बनवारी सैन,प्रकाश कारयानी, गंगाराम महाजनी मुकेश भदरा, पवन गर्ग, विजय मिड्ढा, महेंद्र कुमार, राजू खान, नक्षत्र सिंह, रामचंद्र भाट, जैकी सिंधी आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।