कौन है नांगलोई की सोनिया? प्रेमी ‘भूत’ ने गर्भवती हुई तो करवा चौथ पर मार डाला, पढ़ें पूरा मामला?

शव साढ़े 4 फुटे गहरे गड्ढे में दबाया गया था। मृतका के चेहरे पर धारदार हथियार और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोट के निशान मिले।

0
85

दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां एक 20 साल की लड़की सोनिया उर्फ सोना (Nangloi Sonia Delhi News)की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे जमीन में दफन कर दिया गया। ये ही नहीं इस  घटना में एक किरदार भूत का भी जुड़ा है। पुलिस को युवती की हत्या के बारे में जो जानकारी मिली, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं कि सोनिया कौन थी और ‘भूत’ ने उसकी हत्या कैसे की।

दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली लड़की सोनिया उर्फ सोना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। उसके इंस्टा पर 6700 फॉलोअर्स थे। सोनिया ने इंस्टाग्राम पर ‘आई लव भूत’ लिख रखा था। सोनिया ने अपने प्रेमी का नंबर भी ‘भूत’ नाम से सेव कर रखा था। जब सोनिया से उसके परिवार वाले पूछते कि वह किससे बात कर रही है तो अक्सर वह कहती- भूत से बात कर रही हूं। यहां तक कि इसी भूत के लिए सोनिया ने करवाचौथ का व्रत रखा था। वह अपना सामान लेकर भूत के पास अपने घर से निकल गई थी, लेकिन काफी देर बाद तक घर नहीं लौटी। बाद में परिवारजनों को पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। फिर पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश की, तो चौंकाने वाली बात पता चली।

ये भी पढ़ें: 16 साल की पोती बनी हैवान, दादा का किया मर्डर, फिर बॉडी के साथ किया ऐसा काम..

7 महीने की गर्भवती थी सोनिया
सलीम ने ये भी बताया कि सोनिया 7 महीने की गर्भवती थी। उसने पहले ही उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर ली थी। उसने बताया कि सोनिया को अबॉर्शन के लिए कहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर हम दोनों में झगड़े भी होते थे। सलीम ने कहा कि इस मर्डर में उसके दो दोस्त रितिक और पंकज भी शामिल थे। पुलिस ने संजू को बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूमते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास सोनिया का आईडी भी था।

ये भी पढ़ें: ‘बदला लेने आई नागिन’ एक-एक कर 5 लोगों को डसा, खौफ में आया UP ये गांव


लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

परिवार ने बताया भूत का सच
दरअसल, जिस भूत से सोनिया बात करती थी, वह सलीम निकला। घरवालों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि सोनिया किसी ‘भूत’ से प्यार करती है। हमें उसका नाम बाद में संजू पता चला था, लेकिन अब पता चला है कि वह सलीम है। पुलिस के अनुसार, सलीम ने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को रोहतक के जंगलों में 4 फीट नीचे दफना दिया गया। पुलिस की पूछताछ में सलीम ने सोनिया की हत्या की बात कबूल कर ली है।

मदीना गांव के खेतों में दबा दी लाश
पुलिस सुत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने केस में गभीरता दिखाई। इस दौरान सलीम उर्फ संजू अपने दोस्त पंकज के साथ गली में घूमता हुआ मिला। दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनिया की हत्या कर दी गई है और शव को रोहतक के मदीना गांव में खेतों में दबा दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस मदीना गांव पहुंची और सोनिया के शव को बाहर निकाला। शव साढ़े 4 फुटे गहरे गड्ढे में दबाया गया था। मृतका के चेहरे पर धारदार हथियार और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोट के निशान मिले।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।