नामदेव छीपा समाज ने मनाया फागोत्सव

0
210

संवाददाता भीलवाड़ा। नामदेव छीपा समाज महिला मंडल द्वारा बांडी मोहल्ला स्थित छीपा मंदिर में रविवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फाग महोत्सव आयोजित किया गया। महिला सदस्यों ने भाग लेकर होली के गीतों पर नृत्य कर सबका दिल जीत लिया। फागोत्सव में नामदेव छीपा समाज व बांडी मोहल्ला क्षेत्र की महिलाओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और भगवान कृष्ण के भजनों पर एक दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाया और फाग उत्सव मनाया। समाज की महिलाओ ने राधाकृष्ण के साथ होली खेली। रेखा नर्बाण ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने होली पर आधारित गीतों पर अपने अपने अंदाज में डांस कया। इस दौरान महिला सदस्यों ने फूलों व हर्बल रंगों की होली भी खेली।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।