मेरा मान आपका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

0
402

संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा क्षेत्र के निकटवर्ती तहनाल गांव में थाना अधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में मेरा मान आपका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु महिलाओं को जागरूक किया।थानाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को विधिक जानकारी दी तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जरूरी कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान थानाप्रभारी ने जन समस्याओं की सुनवाई भी की। थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश भर में 13 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 1 महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान दीवान मुकेश कुमार मीणा भी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।