संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा का आगाज

0
27

हनुमानगढ़। रॉयल विकास समिति ड्रीमलेण्ड कॉलोनी द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर जंक्शन रॉयल ड्रीमलेण्ड कॉलोनी में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा का आगाज गुरूवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के मुख्य यजमान वेदप्रकाश शर्मा थे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का निकाली गई। ड्रीमलेण्ड कॉलोनी के हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा शुरू होकर कॉलोनी की गली गली होते हुए आयोजन स्थल पर समपन्न हुइ। कलश यात्रा में पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर कस्बे के विभिन्न मार्गों पर यात्रा निकाली। सबसे आगे मुख्य यजमान वेदप्रकाश शर्मा ने श्रीमद्भागवत को शीश पर धारण कर चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा से मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां कथा व्यास से साध्वी कृष्णानंद गिरी जी ने समाज के नैतिक पतन पर चिंता जताते हुए कहा कि माताओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों को संस्कार दें। घरों में नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि राम जैसी संतान पाने के लिए माताओं को भी कौशल्या बनना होगा। आयोजन समिति सदस्य विनोद बिस्सु ने बताया कि 19 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक रॉयल ड्रीमलेण्ड कॉलोनी में विवेक आश्रम मानव कल्याण समिति एवं जय श्री विवेक गउ सेवा समिति श्रीगंगानगर के सहयोग से उक्त श्रीमद्भागवत कथा व नानी बाई का मायरा का वाचन किया जायेगा। उन्होने बताया कि उक्त आयोजन के तहत नियमित रूप से शाम 4 बजे से 6 बजकर 30 मिनट तक श्रीमद् भागवत कथा व रात्रि को नानी बाई के मायरे का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम का समापन 26 सितम्बर को हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से अपील कि है कि उक्त आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ कमाये। उक्त आयोजन को सफल बनाने में विनोद बिस्सू, विजय फौजी, राजाराम चाहर, सुनील काजला, धर्मपाल सहारण, कमल जिन्दल, जेठाराम, घमन्न लाल, अनिल, ज्ञानी देवी, इन्द्रा नोखवाल, सुलोचना मूड, कुलदीप सहारण, लखवीर सिंह, गुरविन्द्र बराड़ सहित अन्य सदस्य जुटे हुए है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।