BMW Accident: नेता का बेटा नशे में, तेज रफ्तार…महिला की मौत, अब मुंबई में पुणे जैसा केस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, 'कानून अपना काम करेगा, कानून के सामने हर कोई बराबर है।

0
163

महाराष्ट्र के चर्चित पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद अब मुंबई में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। इस घटना में शिवसेना नेता के बेटे का नाम सामने आया है। आरोपी ने मौके से भागने के दौरान 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। पति घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के बाद से मिहिर फरार है। पुलिस ने राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, ‘कानून अपना काम करेगा, कानून के सामने हर कोई बराबर है। मैंने पुलिस से बात की है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं।’


व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

बताया जा रहा है कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा मछुआरे समुदाय के हैं। दोनों हर रोज ससून डॉक पर मछली खरीदने जाते थे। हर रोज की तरह वे रविवार को भी ससून डॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 5:30 बजे अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए।

पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने की हड़बड़ी में आरोपी ने महिला को कुचल दिया और कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद आरोपी मिहिर और उसका ड्राइवर कार लेकर भाग गए। घायल महिला को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति का फिलहाल इलाज चल रहा है।

मृतक महिला

एक्सीडेंट के बाद सबूत मिटाने की कोशिश
हादसे के बाद वर्ली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, जिससे पता चला कि गाड़ी शिवसेना नेता राजेश शाह की है। राजेश शाह पालघर में सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) के डिप्टी लीडर हैं। वर्ली पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर सफेद रंग की BMW कार जब्त कर ली है। पुलिस की जांच में सबूत मिटाने की कोशिश की बात भी सामने आई है। कार की विंडशील्ड पर शिवसेना का स्टिकर लगा था।

घटना के बाद स्टिकर को खरोंचकर हटाने की कोशिश की गई, ताकि पार्टी के साथ गाड़ी का कनेक्शन छिपाया जा सके। कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, जिससे कार मालिक का पता चल गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।