MS Dhoni ने जब बीच मैदान में अपने फैंस के लिए किया ये काम, इमोशनल कर देगा VIDEO

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान की जमकर तारीफ हो रही है। एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी बैटिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

0
619

MS Dhoni Viral VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। भारत के किसी भी कोने में एमएस धोनी पहुंच जाएं तो उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शुक्रवार को एक बार फिर एमएस धोनी के फैन फॉलोइंग का नजारा देखने को मिला।

एक फैन सिक्‍योरिटी को चकमा देकर मैदान के अंदर घुस गया। वह एमएस धोनी के पास पहुंचा और उनके पैर छुए। फैन ने अपना मत्‍था धोनी के सामने टेका। फिर एमएस धोनी ने फैन को उठाकर गले लगाया और उसके गले में हाथ डालकर उसे कुछ बोलते हुए अपने साथ आगे ले गए। इतनी देर में सुरक्षाकर्मी मैदान में पहुंच गए और फैन को खींचने लगे।

ये भी पढ़ें: विराट और अनुष्का की कंपनी का इसदिन शुरु होगा Go Digit का IPO, जानें सबकुछ

तब एमएस धोनी ने सुरक्षा कर्मियों को हाथ से रोका और फैन को उनके साथ सुरक्षित बाहर भेजा। एमएस धोनी के इस अंदाज का वीडियो वायरल हो गया। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान की जमकर तारीफ हो रही है। एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी बैटिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 42 साल के धोनी ने केवल 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्‍के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। हालांकि, धोनी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

देखें वीडियो

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।