मिसेज करवाचौथ का हुआ आयोजन, रैम्प वॉक रही आकर्षण का केन्द्र

0
179

हनुमानगढ़। जंक्शन के होटल ग्रैंड इन में चेरी ग्रुप हनुमानगढ़ द्वारा करवा चौथ महोत्सव का आयोजन किया गया। करवाचौथ महोत्सव में विशेष रूप से रैंप वॉक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र है। कार्यक्रम में महिलाओं ने आकर्षक रैंप वॉक कर समा बांधा। इसी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने नाच गाकर खूब आनंद उठाया। आयोजन समिति के सदस्य ईशु जुनेजा ने बताया कि हर वर्ष करवा चौथ और 3 महोत्सव का आयोजन करवाया जाता है जिसमें महिलाओं का भारी उत्साह देखा जाता है उन्होंने बताया कि उक्त महोत्सव को आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है हमारे परंपरागत त्योहारों की अहमियत को बनाए रखना और साथ ही वर्तमान समय के चलते अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा कर कार्यक्रम को मनोरंजक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर मिसेज करवा चौथ चुनी गई। मंच संचालन कंचन गुप्ता ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सोनिया नारंग, ज्योति बब्बर, प्रिया अरोड़ा, मैडम चौहान, ईशा जुनेजा व अन्य महिलाओं का सहयोग रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।