मनरेगा श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया

0
53

हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत दो केएनजे के मनरेगा श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर वार्ड पंच सुखदेव सिंह गिल के नेतृत्व में जिला परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मनरेगा श्रमिको ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता कामरेड शेर सिंह शाक्य ने बताया की अभी राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर मनरेगा का समय सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक कर दिया है, अभी हनुमानगढ़ जिले में बारिश नहीं हुई है ओर भंयकर गर्मी पड़ रही है कार्य स्थल पर कोई छांव की व्यवस्था नहीं है ना ही पीने का पानी उपलब्ध है। दवाई की किट भी नहीं है ऐसे में बुजुर्ग महिलाओं को गर्मी की वजह से चक्कर भी आये है ओर कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है इसलिए मनरेगा श्रमिकों में भंयकर रोष है की समय ना बदला जाये ओर कार्य पूर्ण होते ही हाजिरी लगाकर छूट्टी दी जाये।

दुसरी मनरेगा के 1फरवरी से 15 फरवरी के पखवाड़े का भुगतान आज तक नहीं हुआ, ओर आभी चार पखवाड़े का पैसा बकाया है जिसे तुरंत प्रभाव से मजदूरों के खाते में डाला जाये। अगर आठ आठ महीने तक मनरेगा श्रमिकों को अगर भूगतान नहीं होता तो अंदाजा लगाया जा सकता है की गरीब परिवारों का गुजारा कैसे होता होगा। वहीं मनरेगा मेटो का भी भूगतान लम्बे समय से नहीं हुआ है। वार्ड पंच सुखदेव सिंह ने बताया कि अगर जल्द ही हमारे मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो मनरेगा श्रमिक उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन मे खेत मजदूर यूनियन की राज्य कमेटी सदस्य कामरेड पुष्पा देवी, रोशनी देवी,अनिता देवी, गुरुचरण सिंह, कान्हा सिंह,दलीप राम,जीत सिंह, हरिसिंह, चरणप्रीत सिंह, जगदीश राम, मूर्ति देवी,लोकेश कुमार, विमला देवी,रमन दीप कौर सहित सैकड़ों मनरेगा श्रमिकों ने भाग लिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।