आईलेंड पार्क पर लगी मैटल की मूर्तियां, भगतसिंह चौक पर धोलपुर पत्थर ने लगाए चार चांद

0
303

हनुमानगढ़। शहर के ह्दय स्थल पर भगतसिंह चौक व आईलैंड पार्क का उद्घाटन बुधवार को हुआ। इसका उद्घाटन विधायक चौधरी विनोद कुमार, सभापति गणेशराज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद सुमित रिणवा पार्षद संतोष बंसल, पार्षद मंजू रिणवा व पार्षद सुशील खीचड़, पार्षद तरूण विजय, पार्षद हिमांशु महर्षि, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी, पार्षद कौर सिंह खोसा, पार्षद विजेन्द्र सांई, पार्षद अब्दुल हाफिज, पार्षद प्रमोद सोनी, पार्षद गुरदीप चहल, पार्षद मुकेश भार्गव, पार्षद जगदीप सिंह विक्की, पार्षद भुपेन्द्र नेहरा, पार्षद सुनील ढाका, पार्षद स्वर्ण सिंह, पार्षद लीलाधर पारीक, पार्षद मुस्ताक अली जोईया, पार्षद निरंजन नायक, पार्षद गुरप्रीत मान, पार्षद अर्चित अग्रवाल, पार्षद सुरेश धमीजा,पार्षद मदन बाघला, पार्षद रमजान खान आदि ने किया। नगर परिषद की ओर से 50 लाख रुपए की लागत से भगत सिंह चौक का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा 63 लाख रुपए की लागत से आईलैंड पार्क का निर्माण किया गया है। भगत सिंह चौक पर विशेष प्रकार का धौलपुर पत्थर लगाया गया है।  इसमें विशेष प्रकार की कारीगिरी की गई है। इसके अलावा  इसका आर्कषण का केंद्र विशेष प्रकार की आधुनिक लाइटिंग व भगतसिंह की मूर्ति है। वहीं आइलेंड में मेटल की 11 मूर्तियां लगाई गई हैं। इन मूर्तियों को फोकस करने के लिए विशेष प्रकार की लाइट की व्यवस्था है। यहां भी धौलपुर पत्थर लगाया गया है और एलईडी लाइटों से तैयार सैल्फी प्वाइंट है। इस सेल्फी प्वाइंट पर आई लव हनुमानगढ़ व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया है। गौरतलब है कि गत कई वर्ष से भगतसिंह चौक जर्जर अवस्था में था। शहर के नागरिक कई वर्षों से भगतसिंह चौक के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। यह चौ क करीब चार माह में बनकर तैयार हुआ है। इस मौके पर बालकृष्ण गोल्याण, भारतभूषण कौशिक, राजकुमार बागड़ी, स्वर्ण सिंह, प्रेम पारीक, सुभाष सुखीजा, जाकिर खान व अन्य शहरवासी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।