अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अनेकों प्रतियोगिताओ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन

0
585
हनुमानगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत मक्कासर मैं महिलाओं के लिए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा अनेकों प्रतियोगिताओ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कामरेड श्योपत सिंह मक्कासर  की धर्मपत्नी प्रमिला मक्कासर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय जनवादी समिति की महिलाओं द्वारा भजन कार्यक्रम से की। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर अमृत पाल, द्वितीय स्थान पर दीपा रानी एवं तृतीय स्थान पर पूनम रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि आज 70 साल की आजादी के बाद भी महिलाएं एवं लड़कियां सुरक्षित नहीं है, रोजाना ही बलात्कार छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में महिलाओं को वोट का एवं शिक्षा का अधिकार मिला है। सांसद व विधानसभा में 33% आरक्षण की हमारी मांग रही है। गोलूवाला की ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी इस वर्षीय महिला को मिट्टी का तेल डालकर मार डाला गया जिसकी महिला समिति निंदा करती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वजीत कौर , जिला सचिव कमला मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में परमेश्वरी देवी, संतोष, तुलसा देवी, सुशीला, राममूर्ति, जीता देवी ,शांति देवी ,पार्वती देवी ,पानी देवी ,सुमन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच बलदेव सिंह मक्कासर द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।