सदस्यता अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन

0
52

हनुमानगढ़। शनिवार को भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की सदस्यता अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को 1 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जिले में चलने वाले अभियान की रूप रेखा भी बनाई गई। कार्यशाला में सदस्यता अभियान जिला सयोजक डॉ भारत भूषण शर्मा,  सहसयोजक कुलवंत चहल, गणेश गिलहोत्रा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, महामंत्री राजन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जुट जाएं। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी और विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें। जिला सयोजक डॉ भारत भूषण शर्मा व सहसयोजक कुलवंत चहल ने बताया कि भाजपा संगठन का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से होता है।

उसी क्रम में संघठन के चुनाव होना है, इसी प्रक्रिया के अंतर्गत सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। वर्तमान में भाजपा का राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें आगामी 1 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में क्या और कैसे सदस्यता करनी है, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रदेश में 1.50 करोड़ और देश में 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य है। हम पिछले बार 9 करोड़ से 18 करोड़ हो गए उसी तरह इस बार भी कार्यकर्ता लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता करेंगे। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष केशव पाल, सागर शर्मा, नरेश पुरोहित, मंडल मंत्री उदय पाल चिरानिया ,राकेश गोयल ,मंडल मीडिया संयोजक विशंभर शर्मा, मंडल प्रवक्ता नवीन बाकोलिया,  पुर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी, जगदीप सिंह, संजय सांसी, रमजान खान ,सिंगाराम भाट, अशोक गोरी, सौरभ शर्मा, हेम सिंह ,अब्दुल हफीज, आनंद सिंह राठौड़, जिला मंत्री दलीप बेनीवाल, कृष्ण तायल,झमन पाईवाल, प्रवीण कटारिया, बूथ अध्यक्ष बैलीराम रामचंद्र, सीता स्वामी ,गणेश सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।