महावीर सहारण चौथी बार फ़ूडग्रेन व्यापार मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

0
154

हनुमानगढ़। फूडग्रेन व्यापार मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की बैठक जंक्शन स्थित फूडग्रेन व्यापार मंडल के कार्यालय में वरिष्ठ व्यापारी सीताराम अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फूडग्रेन व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में अध्यक्ष महावीर सहारण एवं सचिव प्रदीप गर्ग के निर्देशानुसार कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गर्ग ने गत कार्यकाल का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी सीताराम अग्रवाल ने गत कार्यकाल को देखते हुए वर्तमान में भी महावीर सहारण को यह जिम्मेवारी देने की बात कही, जिसे सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से महावीर सहारण को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया वह साथ ही कार्यकारिणी विस्तार की लिए समस्त शक्तियां अध्यक्ष को सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर सहारण ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व की भांति भविष्य में भी व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा और व्यापारियों के हित में कार्य किया जाएगा। ज्ञात रहे कि उक्त कार्यकारिणी के कार्यकाल को देखते हुए सभी व्यापारियों ने चौथी बार महावीर सहारण को अध्यक्ष चुना है। इस मौके पर अनिल बंसल, मोतीराम गर्ग, राजेश जिंदल, इंद्राज गोदारा, बलवीर जादू, मनोज कुमार जिंदल, हेमराज जिंदल, सीताराम मनमोहन, सुरेश कुमार , अशोक कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।