मधुबाला शर्मा पुन: राष्ट्रीय सयुक्त सचिव मनोनीत

0
285

शाहपुरा-अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राम्हण महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा राधा सतीश पंचारिया व प्रधानमंत्री संगीता विनोद शर्मा ने सत्र 2020 -2024 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शाहपुरा की मधुबाला पत्नि दिनेश चंद्र व्यास का मनोनयन पत्र जारी करते हुए संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया। स्मरण रहे कि शर्मा पूर्व में प्रांतीय कार्यकारिणी में व विगत सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में योजना मंत्री के पद पर कार्यरत थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनयन से क्षेत्र के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज विशेषकर महिलाओं में प्रसन्नता की लहर है। सभी ने इस हेतु राष्ट्रीय अध्यक्षा का आभार व्यक्त किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।