भगवन परशुराम जी की विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की गई

30

हनुमानगढ़।   मिथिला कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन स्थित अमित मिश्रा जी के निवास स्थान पर राजस्थान मैथिल ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवन परशुराम जन्मोहोत्सव के शुभ अवसर पर भगवन परशुराम जी का विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की गई भगवन परशुराम जी का जयकारा लगाए व मंगल गीत गाये। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा मैथिल ब्राह्मण समाज के उथान हेतु प्रण लिया गया तथा परिषद अध्यक्ष देवकी नन्द चौधरी ने कहा भगवान परशुराम हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। उन्हें एक शक्तिशाली योद्धा और शस्त्र विद्या के ज्ञाता के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष देवीकी नन्द चौधरी, महासचिव शिन्टु मिश्रा, सचिव अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष झा, प्रवक्ता संदीप मिश्रा, सदस्य रामभरोष झा, आनंद झा, राजेश चौधरी, राजा चौधरी,  कांति मिश्रा, व अन्य सदस्य उपस्थित हुये। पं. विकाश जी के द्वारा मंत्रो उच्चारण किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।