श्रीनवदुर्गा डांडिया ग्रुप द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता दुर्गा घट स्थापना की।

0
166

संवाददाता भीलवाड़ा। सुदर्शन स्टेडियम में विगत 22 वर्षों से श्री नवदुर्गा डांडिया ग्रुप द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है । विगत दो वर्षों से कोविड-19 के कारण गरबा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य स्वराज सिंह ने बताया कि 22 वर्षों से श्री नवदुर्गा डांडिया ग्रुप द्वारा माता दुर्गा की घट स्थापना करके नो दिवस तक गरबा का आयोजन किया जाता था लेकिन कोरोनावायरस के कारण केवल माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित करके पूजा अर्चना करते हुए नो दिनों तक सुबह शाम महाआरती का आयोजन होता है। आज दोपहर साव एक बजे आयोजन समिति ने माता दुर्गा की पूजा अर्चना करके घट स्थापना की गयीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।