एलएचवी व एएनएम कार्यकर्ताओं ने अपनी 4 सूत्री मांगों के संबंध में पड़ाव शुरू किया

0
219

हनुमानगढ़। एलएचवी/एएनएम ऑफ राजस्थान संघ ऑफ राजस्थान के आह्वान पर पूरे जिले की एलएचवी व एएनएम कार्यकर्ताओं ने अपनी 4 सूत्री मांगों के संबंध में जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में जिला कलैक्टैट के समक्ष अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया। धरना प्रदर्शन के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरूध नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिका महिला नर्सिंग संवर्ग की योग्यता तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर है हमारे लिये भी राज्य सरकार द्वारा दो वर्षीय डिप्लोमा तथा सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिका की योग्यता 12 वी पास की योग्यता राज्य सरकार द्वारा रखी गई है। फिर हमारा ग्रेड पे तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर नहीं है। ये आठ घण्टे ड्यूटी पर कार्य करते है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घण्टे कार्य करती है। इस लिये महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 3600 ग्रेड पे एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिका की 4200 ग्रेडपे एवं बीएचएस एफ का 5200 ग्रेड पे होना आवश्यक है।

एएनएम व एलएचवी संघ की मुख्य समस्याओं में एएनएम नर्सिंग संवर्ग की 2800 से 3600 एवं एलएचवी की 3600 से 4200 एवं 4800 से 5200 ग्रेड पे की जाये, एलएचवी/एएनएम नर्सिंग संवर्ग का पदनाम परिवर्तन किया जावे, 1480 उप स्वास्थ्य केन्द्रो की वित्तीय स्वीकृति जारी की जाए,  एएनएम के सर्विस रूल्स में परिवर्तन कर योग्यता 10वी से 12 की जाएं। उपरोक्त बिन्दुओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर एएनएम/एलएचवी को इस वैश्विक महामारी में मान सम्मान बढाया जाऐ। इनको पूरा करने पर राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नही पडेगा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण करवाया जाए अन्यथा राज्य सरकार को चेताया जाता है कि अगर जल्दी से एलएचवी/एएनएम नर्सिग संवर्ग की समय रहते हुए समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रदेशस्तर पर धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली जायेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं राज्य सरकार की होगीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी, नीशु वर्मा, रूपा पारीक, हरपिन्द्र, शारदा कुलविन्द्र, कुलविन्द्र, सुखप्रीत, मनजीत, सुमन, हरजिन्द्र, विनोद मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।