लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर व्याख्यानमाला का आयोजन

0
45

शाहपुरा शाहपुरा आरजी विद्यापीठ एवं महाविद्यालय अमरवासी जहाजपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जन्म जयंती वर्ष पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख धर्म नारायण वैष्णव रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की। समारोह का प्रारंभ मां सरस्वती तथा भारत माता एवं अहिल्याबाई होल्कर के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता वैष्णव ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारत की उन महिला शासिकाओं में से एक थी जिन्होंने भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना और पुनर्निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान दिया।लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन वृत्त के साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि इन्होंने किस प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में भी एक सुदृढ़ साम्राज्य की स्थापना की। आपने उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक पक्ष से व्याख्या की। आपने यह भी स्पष्ट किया कि अहिल्या बाई होल्कर ने भारत में नई आध्यात्मिक सामाजिक चेतना उत्पन्न की व छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि हमारे इतिहास अध्ययन में ऐसी विभूतियों को शामिल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्राएं व छात्र उपस्थित रहें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।