Kolkata Doctor Case: ‘खून से सनी हुई थी डॉक्टर, मैं डरकर भाग गया’ आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी के तौर पर कार्यरत डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर यौन उत्पीड़न और 25 बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गईं थी।

0
117

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक डॉक्टर (Kolkata Doctor Case) की हत्या और बलात्कार के मामले में आरोपी संजय रॉय ने अब एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रॉय की वकील कविता सरकार ने कहा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान भी संजय ने अपने बेगुनाह होने की बात कही थी।

संजय रॉय से 10 सवाल पूछे गए, जिसमें महिला की हत्या के बाद उसने आगे क्या किया, ये सवाल भी शामिल था. उसने सीबीआई अधिकारियों को बताया कि सवाल गलत है क्योंकि उसने उसकी (ट्रेनी डॉक्टर) हत्या नहीं की थी।

ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor Case: डॉक्टर रेप-मर्डर केस CBI को सौंपा, 4 पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हैवानियत का खुलासा

संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में दावा किया कि जब वह अस्पताल के सेमिनार हॉल में घुसा तो महिला बेहोश थी। संजय ने दावा किया कि उसने 9 अगस्त को सेमिनार हॉल में महिला को खून से लथपथ देखा था। संजय रॉय ने दावा किया कि वह डॉक्टर को खून से लथपथ देखने के बाद घबराहट में कमरे से बाहर भागा।

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: कोलकाता घटना के 12 दिनों में भारत में आए 21 से ज्यादा गंभीर रेप के मामले, जानें सबकुछ

अखबार से बातचीत में आरोपी संजय रॉय की वकील ने कहा, “अगर उस कमरे में घुसना किसी के लिए इतना ही आसान था तो मुमकिन है कि संजय के अलावा भी कोई वहां जा सकता है।” संजय रॉय ने यह भी दावा किया कि वह पीड़ित को नहीं जानता था और उसे फंसाया जा रहा था। यह पूछे जाने पर कि अगर वह निर्दोष है तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी, इसपर संजय ने कहा कि उसे डर था कि कोई भी उसकी बातों पर भरोसा नहीं करेगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी के तौर पर कार्यरत डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर यौन उत्पीड़न और 25 बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गईं थी। शुरूआती जांच में आरोपी संजय रॉय को कई सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।