किसान आर्मी किसान एकता मिशन द्वारा खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0
558
हनुमानगढ़। किसान आर्मी किसान एकता मिशन के द्वारा खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जंक्शन स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की बिटिया खेल प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया जिसमें 3 बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेल चुकी रुखसार बानो,खुशप्रीत कौर, मुस्कान सिद्दीकी एवं हैंडबॉल खिलाड़ी ममता को संगठन के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए संगठन के द्वारा पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं मजदूरों की मदद करना,किसानों एवं खेतिहार मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी मदद करना एवं कम भूमि वाले किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए जागरूक करना,पूरे देश के किसानों को लाभकारी खेती की जानकारी देना सहित किसानों के हित में कार्य करना है। एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों व श्रमिकों के बेटे बेटियां मे छुपी हुई प्रतिभाओं को समाज के समक्ष लाना और उन्हें सम्मानित कर उचित मंच दिलवाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी संगठन आर्थिक रुप से कमजोर किसानों एवं मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लक्ष्य से कॉपी किताब एवं स्टेशनरी की सहायता लगातार बच्चों को उपलब्ध करवा रहा है। वही संगठन प्रतिभाशाली 20 से अधिक बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए गोद लेने एवं उनके शिक्षा का समस्त खर्च उठाने की भी प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इस मौके पर रेखा सिंह,ताराचंद कूकणा,महावीर सिंह,राकेश सहारण,ज्ञान प्रकाश सहारण सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।