करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
120
हनुमानगढ़। गांधीनगर की महिलाओं द्वारा करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में किया गया। उक्त करवा चौथ कार्यक्रम में गांधीनगर की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने रंग बिरंगे सूट पहनकर कार्यक्रम का आनंद उठाया जिसके पश्चात रात्रि को चांद देखकर अपना व्रत खोला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी थे। आयोजन समिति सदस्य नेहा बवेजा ने बताया कि करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम के तहत अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह हर साल करवा चौथ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।