करुणा क्लब ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
290

शाहपुरा-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में करुणा अंतरराष्ट्रीय चेन्नई के तहत संचालित करुणा क्लब के सदस्यों ने विद्यालय प्रांगण के गमलों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया| करुणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन के अनुसार करुणा क्लब सदस्य अपने अपने घरों पर एक -एक पौधा लगाकर उसकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेंगे तथा अपने अपने गली मोहल्लों में जनसाधारण को अधिक से अधिक प्रेरित करेंगे |इस अवसर पर इको क्लब सदस्यों के साथ सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी, व्याख्याता शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार खोईवाल, व्याख्याता भारती शर्मा, कविता शर्मा, विनय त्रिपाठी ,सोनू खटीक, विकास जोशी, नाहर सिंह मीणा, इंदिरा शर्मा, ममता शर्मा, अशोक कुमार तंवर,शकीरा बानू आदि उपस्थित थे| कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय वार्ष्णेय ने करुणा क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को उपादेय बताया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।