दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन हुआ

0
46

हनुमानगढ़। जंक्शन की भट्टा कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर महादेव मन्दिर में दुर्गा अष्टमी पर शुक्रवार को कंजक पूजन हुआ। सुबह पहले प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी सहित समस्त श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद 22 कंजकों का विधिवत पूजन करते हुए सबसे पहले कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया। बाद में सभी कंजकों को हलवा, पूरी का भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कंजकों को उपहार दिये गये। पंडित टीकाराम पाल ने बताया कि नवरात्र में पूजा अर्चना करने से मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा अर्चना करने वाले साधकों को कन्या पूजन के लिए कन्याओं को ढूंढने में भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्राईवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय ने कहा कि बेटियां माता रानी स्वरूपा है। उक्त पूजन का मुख्य उद्देश्य माता रानी की कृपा वार्ड व शहर पर बनी रहे। पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने कहा कि कुछ लोग रूढ़ीवादी विचारधारा के कारण बेटियों को बोझ समझते है, जो कि छोटी मानसिकता का प्रतीक है। बेटियों के बिना किसी भी शुभ कार्य को सफल नही बनाया जा सकता। पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी ने कहा कि माता रानी की अनुकम्पा से क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास व प्रगति हो रही है। माता रानी की कृपा क्षेत्र पर बनी रहे इसी उद्देश्य से उक्त पूजन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर रुद्रांश वर्मा, विक्रम सिंह, मनोज जांगिड़, राकेश पाल, सुखविंदर बब्बू, मनीष राठौड़ व अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।