वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे आईपीएस – आई एफ एस                 

0
1232
हनुमानगढ़: आज गुरुवार को आर्य समाज हनुमानगढ़ टाउन के प्रांगण में आईपीएस( भारतीय पुलिस सेवा) अमित कुमार एवं आई. एफ. एस (भारतीय वन सेवा) सुमन बेनीवाल स्वेच्छा से दोनों ही अपने माता-पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे वर्तमान में वर् अमित कुमार  हिसार निवासी नागालैंड में आईपीएस के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा वधू सुमन बेनीवाल भारतीय वन सेवा( आईएफएस) के रूप में आंध्र प्रदेश में कार्यरत है  मूलतः हनुमानगढ़ निवासी है वैवाहिक कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान बलवंत निडर, तहसील प्रभारी विजय कौशिक, प्रभारी दयाराम  सिंहगठिया, एडवोकेट सतपाल लिंबा ,एडवोकेट मनीष कौशिक, कमिश्नर नगर परिषद पूजा शर्मा, पूर्व प्रधान कृष्ण वर्मा, उपप्रधान पुष्प लता,  राजेश वर्मा ,उमेद सिंह, जय नारायण बेनीवाल, पुरोहित विमलेश कुमार आदि उपस्थित थे  कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया   सीमित संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी  एवं परिजनों की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ..आर्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद देकर स्वामी दयानंद द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।