स्वास्थ्य क्षेत्र में नवग्रह आश्रम के यूट्यूब चैनल को प्रदेश में पहला व देश में चौथा स्थान मिला

0
1011

संवाददाता भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति से केंसर निवारण के लिए काम कर रही संस्था नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के अधिकाधिकारिक यू-ट्यूब चेनल को यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड मिला है। यह अवार्ड अपने आप में बहुत मायने रखता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक यह अवार्ड राजस्थान में केवल आश्रम को ही मिला है।
आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी द्वारा संचालित इस चेनल के आज दिनांक तक 2.18 लाख सब्सक्राइबर हो चुके है तथा इसके 2 करोड़ 4 लाख 24 हजार 854 व्यूज हो चुके है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर नवग्रह आश्रम की यह उपलब्धि एक लंबी छलांग के रूप में देखी जा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन अवार्ड राजस्थान में ही पहला है। भीलवाड़ा जिले में प्रथम तो है ही है वरन देश भर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चौथा सिल्वर प्ले बटन अवार्ड है। नवग्रह आश्रम को मिली इस उपलब्धि पर आश्रम संस्थापक हंसराज चोधरी ने संपूर्ण जिले व प्रदेश वासियों के साथ विश्व के दो करोड़ से ज्यादा अपने व्यूवर्स का आभार ज्ञापित किया है। नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि यू-ट्यूब अमरीका का प्रबंधन यह प्ले बटन अवार्ड चेनल पर अपलोड़ किये जाने वाले सभी विडियो के प्रमाणिक सिद्व होने पर यह अवार्ड देता है, इसके मायने यह हुआ कि आश्रम की चिकित्सा पद्वति से जुड़े डाले गये सभी विडियो की वैश्विक पटल पर प्रमाणिकता सिद्व हुई है। उन्होंने बताया कि यह प्ले बटन तब मिलता है जब हमारे चेनल पर कोई भी विडियो कॉपी राइट के क्षेत्राधिकार में नहीं आया तथा प्रत्येक विडियो यू ट्यूब की कसौटी पर खरा उतरा। उसकी का परिणाम है कि आज चेनल के 2.18 लाख सब्सक्राइबर तथा 2 करोड़ 4 लाख 24 हजार 854 व्यूवर्स जुड़ चुके है। हंसराज चोधरी ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रीनवग्रह आश्रम का चेनल देश में चोथे स्थान पर तथा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। यह सब आश्रम से जुड़े स्वयंसेवकों की सेवा की बदौलत ही संभव है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।