पुरुषार्थ करेंगे तो सपने भी सच होंगें- साध्वी चंदनबाला

0
219

संवाददाता भीलवाड़ा। सपने शुभ फल वाले भी होते है एवं अशुभ फल वाले भी होते है। जब तक पुरूषार्थ नही करेंगे, विवेक नही होगा तब तक सपने सच नही होंगे उक्त विचार तपाचार्य जयमाला म.सा. की सुशिष्या साध्वी चंदनबाला ने व्यक्त किये।
साध्वीश्री ने कहा कि जन्म लिया है उसकी मौत निश्चित है, बीच का जीवन कैसे जी रहे है उसके बारे में सोचे, अच्छे कार्य करोगे तो अच्छा स्थान मिल जाएगा। ईमानदारी, भाई चारा, प्रेम दया भाव रखे ताकि लोग आपको सदैव याद करे। साध्वी विनीतरूप प्रज्ञा ने कहा कि मानव का चोला मिल गया लेकिन अगर मानवता नही आई तो जीवन का कोई मतलब नही है। लोगो को सुख देंगे तो हमे भी सुख मिलेगा। धर्मसभा को साध्वी आनंद प्रभा, साध्वी डॉ चन्द्रप्रभा, साध्वी सुरभि ने भी संबोधित किया। संघ के संरक्षक शांति लाल बनवट, संघ अध्यक्ष चन्द्र सिंह चौधरी ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया महासती मंडल के सानिध्य में रविवार को नवकार महामन्त्र का सामूहिक जाप इंदरमल भंवरीदेवी प्रवचनहाल में प्रातः 8.30 बजे से किया जायेगा। जाप के कूपन 15 मिनिट पूर्व से मिलना शुरू हो जाएंगे, जाप के भाग्यशाली विजेता का सम्मान किया जायेगा। 23 सप्ताह से लगातार चल रहे इस सामूहिक जाप में जैन धर्म मे आस्था रखने वाले श्रावक- श्राविकाएं भाग ले रहे है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।