पर्यावरण प्रदूषित होगा तो हमारे जीवन पर इसका पड़ेगा बुरा प्रभाव- विजय खत्री

0
354
हनुमानगढ़। सद्भावना विकास समिति द्वारा संचालिक प्रकल्प हरा भरा हनुमानगढ़ के तहत लगातार पांचवें रविवार को टाउन दीनदयाल चौक के सामने स्थित किरयाना भवन पार्क में पौधारोपण किया गया। समिति सचिव विजय खत्री ने बताया कि सद्भावना विकास समिति द्वारा हर रविवार को शहर के अलग अलग पार्काे में सांसे कम हो रही है, आओ पेड़ लगाये हम मुहिम के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत अम्बेडकर पार्क में 31 पौधे लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा लिया। उन्होने बताया कि हमें ज्यादा-ज्यादा से पौधरोपण करना चाहिए व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे हमारी पृथ्वी का संतुलन बना रहे। अगर पर्यावरण प्रदूषित होगा तो हमारे जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिससे हम अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। इसलिए हम सब को मिलकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता पेड़-पौधों से ही होती है। समिति अध्यक्ष मनीष बब्बर ने कहा कि पर्यावरण की सुंदरता के लिए पेड़ पौधे जरूरी है। मानसून के समय में प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पौधा लगाकर उसके बड़े होने तक जिम्मेदारी के साथ सारसंभाल करनी चाहिए। एक पेड़ मनुष्य को कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है। प्रधानाचार्य रजनीश गोदारा ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट राजेन्द्र तिवाड़ी, एडवोकेट महेन्द्र भारद्वाज, भरत नरूला, राजेश बंसल, मनमोहन सिंह, अमित सक्सैना, राजेन्द्र भगत, प्रदीप शर्मा, मनोज अरोड़ा, शोपत मेघवाल, मोहन माली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।