आईएएस राहुल शर्मा व श्री हेमन्त पारीक सहित 125 अन्य प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

0
153

हनुमानगढ़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के तत्वावधान में जंक्शन दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाज के प्रतिभावान आईएएस राहुल शर्मा संगरिया व हेमन्त पारीक बिराण भादरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों की कुल 125 प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कियागया। तत्पश्चात अतिथिगण का माल्यार्पण , पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम अपनी शक्ति, वीरता, साहस, वीरता और भक्ति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेने के महत्व पर जोर दिया और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण और आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि युवा भारत का भविष्य हैं और देश का विकास उनके कंधों पर निर्भर है। उन्होंने हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने में अमूल्य योगदान के लिए ट्रस्ट की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और शास्त्रों में वर्णित आठ अमर पात्रों में से एक हैं। हथियार और ज्ञान दोनों में भगवान परशुराम की दक्षता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे नशे की लत से दूर रहें।

वक्ताओं नै अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित किया नवचयनित आई ए एस श्री हेमन्त पारीक बिराण व राहुल शर्मा संगरिया सहित सैकणडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों व अन्य प्रतिभाओं को साफा पहनाकर ,माला व पटका पहनाकर एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर सर्व श्री हरदेव जोशी, डॉ संतोष राजपुरोहित, डॉ एम पी शर्मा पूर्व पार्षद महेश शर्मा, डाक्टर मनोज शर्मा, कुंजबिहारी महर्षि, आशीष पारीक ,  रामानंद बोहरा,  समाज केवरिष्ठ श्री नत्थू राम तिवाड़ी नगराना, गायत्री शर्मा, पूर्व डी टी ओ श्री शंकरलाल शर्मा, महेन्द्र रघुवीर शर्मा, कविता तिवारी, अशोक व्यास,सूर्य प्रकाश जोशी, विनोद गांधी भादरा पं दीपक शर्मा भादरा, सचिन कौशिक, चन्द्र शेखरदाधीच, चन्द्र भान तिवारी, भरतलाल शर्मा सरपंच बिराण, श्री नरेश शर्मा संगरिया, नरेश शर्मा ग्राम विकास अधिकारी, ओमप्रकाश पारीक बिराण, प्रमोद शर्मा, गिरीराज शर्मा नीपेन शर्मा,, भारत भूषण कौशिक, हरीमोहन महर्षि, भारत शर्मा सरस डेयरी, मूलचंद शर्मा, दीपिका पारीक,  देवकीनंदन चोटियां,लीलाधर पारीक,संजयपारीक, एडवोकेट मनोज शर्मा हिमांशु महर्षि, गोपाल शर्मा शेरु, बजरंग गौड़,हरीश शर्मा,  दिनेश भारद्वाज, इन्दु तिवारी, प्रवीण तिवारी पवन ओझा, महेन्द्र कुमार शर्मा गंगा प्रशिक्षण संस्थान  भीमसेन पारीक ,पंकज पारीक, वरिष्ठ रामप्रताप जोशी, शिवनारायण जोशी, रामकुमार शर्मा दाधीच, एडवोकेट राम अवतार शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा डी एस ओ कार्यालय, किशनलाल इंदौरिया रामगढ़, पालाराम बडबिराना आदि को सम्मानित किया गया । मंच संचालन महेश शर्मा ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।