प्रेम, आस्था और सद्भावना का प्रतीक होलिका दहन समारोह सम्पन्न

20

हनुमानगढ़। होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर नगर में हर्षोल्लास और भक्तिभाव से होलिका दहन समारोह आयोजित किया गया। बाबा रामदेव मंदिर, नजदीक अरोड़ा धर्मशाला, में भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन की रस्म पूरी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने समस्त नगरवासियों को रंगों और उल्लास से भरे इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा अनुष्ठान के दौरान रामप्रताप उर्फ प्रकाशनाथ, अध्यक्ष सामाजिक समरसता न्याय मंच, भगवान दास गुप्ता, मनोज बड़सीवाल, विजय कुमार भाट (जिलाध्यक्ष भाट समाज), डा. देवीलाल वर्मा, राकेश कुमार, विकास भारतीय, नरेश गर्ग, सेवक सिंह सिद्धू, शेर सिंह लांबा, कश्मीरी लाल अरोड़ा, लक्की सिंधी, अजय राव, शिव भाट, मनोज कुमार एवं पुजारी कपिल भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। होलिका दहन का कार्यक्रम विधिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने अग्नि में नारियल, गेहूं की बालियां और पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक वातावरण बनाया और एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं। इस अवसर पर भक्तजनों ने संकल्प लिया कि वे समाज में प्रेम और सद्भावना के रंग घोलते हुए इस उत्सव को और भव्य बनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यह आयोजन पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया, जो कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।