बच्चों की सुविधा के लिए हेरिंग ग्रुप मशीन संस्था को भेंट की

0
60

हनुमानगढ़। जाट महिला परिवार द्वारा मंगलवार को जंक्शन नवज्योति मूकबधिर विद्यालय के बच्चों की सुविधा के लिए हेरिंग ग्रुप मशीन संस्था को भेंट की। मंगलवार को विशेष रूप से संगरिया से स्वामी दयानंद शास्त्री संस्था में पहुंचे और उक्त मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। स्वामी दयानंद शास्त्री ने कहा कि यह बच्चे नन्हे बाल गोपाल है परंतु इन्हें विशेष आवश्यकता की जरूरत है और उनकी जरूरत के लिए सामाजिक संगठन काम आए यह बेहद ही सराहनीय कार्य है। संस्था निदेशक भीष्म कौशिक, सदस्य अश्विनी नारंग, प्रह्लाद राय तरड़ ने जाट महिला परिवार संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रियंका भाकर, निर्मला कड़वासरा, ज्योति सहु, लीला तरड़, सुनीता भादू, प्रिया भाकर, शारदा, सुलोचना सहु, सुमन चौधरी, लीलावती सहारण, पूजा सहित अन्य समाज की महिलाएं मौजूद थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।