लूलास ओदी आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

0
63

शाहपुरा जिला मुख्यालय के ओदी आश्रम लुलास रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मलीन संत दुर्लभ राम जी की समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलित कर किया।रामस्नेही संप्रदाय  संत निर्मल राम महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु वेद व्यास महाभारत के रचयिता हैं और मान्यता है कि वेद व्यास ने जिस दिन शिष्य और मुनियों को वेदों और पुराणों का ज्ञान दिया था उसी दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।तब से लेकर गुरु शिष्य के रिश्ते के इस पर्व को देशभर में मनाया जाता है। इस दिन पुरे देश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें लोग गुरुओं की पूजा करने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
ओदी आश्रम में सुबह-सुबह ही  श्रद्धालुओ का आना शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा संत निर्मल राम महाराज एवम संत राम विश्वास महाराज का श्रद्धालुओ द्वारा पूजन किया गया। गुरवर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा हरि कीर्तन किया गया। गुरुवर निर्मल राम महाराज द्वारा नए शिष्यों को गुरु मंत्र दिए गए। लूलास ओदी आश्रम के लिए एक नया सवेरा का आगाज हुआ,जिसमें धोला भाटा,रायला निवाशी दिनेश गुर्जर ने अपने दो बेटो से एक बेटे अंकुश को महराज श्री को भेट किया। महिला द्वारा अपने पुत्र अंकुश को महाराज श्री को भेंट किया। इस दौरान पूरा मंडल राममय हो गया। जयघोस के नारे लगाने लगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत भीलवाड़ा जिला पारीक परिषद शाहपुरा अध्यक्ष महावीर पारीक अरनिया रासा मेवाड़ आम चौखला मीणा समाज अध्यक्ष महावीर मीणा एडवोकेट अनिल शर्मा गोपाल गुर्जर हनुमान धाकड़ भैरू लाल बोहरा सुरेश गुर्जर सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद रहे तथा प्रसाद ग्रहण किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।