श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

24

हनुमानगढ़ टाउन के सूर्य नगर गली नंबर 2, वार्ड नंबर 32 स्थित सामुदायिक केंद्र में सर्व सिद्धि राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 20 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक कथा श्रवण कर सकेंगे। इस कथा का कथावाचन आदरणीय विदुषी बेला पारीक दीदी, श्रीधाम वृंदावन से अपने मुखारविंद से करेंगी।आज गुरुवार, 20 मार्च 2025 को इस पावन कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा सुबह 9रू15 बजे पुरानी नगर पालिका, चोतिना कुआं स्थित हनुमान मंदिर से 501 कलश के साथ शुरू हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएँ, सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुईं शामिल हुईं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर रेलवे अंडरपास, नई आबादी होते हुए कथा स्थल सामुदायिक भवन पर पहुंची।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस पावन कलश यात्रा के मुख्य यजमान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक सपत्नी रहे। उन्होंने स्वयं सिर पर भागवत कथा ग्रंथ एवं कलश धारण कर इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व किया। श्रद्धालुओं के साथ बैंड-बाजों और डीजे पर गूंजते भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से यात्रा में सम्मिलित हुए। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2रू00 बजे से 5रू00 बजे तक आयोजित होगी। कथा के पश्चात शाम 5रू00 बजे आरती की जाएगी। इसके अलावा, कथा के दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को सजीव रूप में देख सकेंगे। सर्व सिद्धि राधा कृष्ण मंदिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें एवं पुण्य के भागी बनें। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह कथा नगरवासियों के लिए धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उन्नति का माध्यम बनेगी। इस श्रीमद्भगवत कथा को सफल बनाने के लिये पूर्व पार्षद मंजु सुनिल ढाका,हनुमान वर्मा,राधेश्याम सोनी,मदन भाट,विकास शर्मा,हैरी वर्मा, शुभेन्द्र सिंह शैरी, कलवन्त सिंह, सुरेन्द्र शर्मा,औम असोपा,राम कुक्कड,प्रदीप अरोड़ा,विनेद भरद्वाज,मांगी लालनाथ,बृज लाल मेघवाल, सोनू मेघवाल, सहित अन्य वार्डवासीयो पूर्ण सहयोग दे रहे है ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।