शहर में हो रहे विकास कार्य जनता के विश्वास का परिणाम – गणेशराज बंसल

0
173
– वार्ड 56 में 13 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सड़क का निमार्ण शुरू
हनुमानगढ़। जंक्शन के वार्ड 56 में जीएसएस के पास सीसी रोड़ का निर्माण कार्य नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां, पार्षद विकास रांगेरा, रेशम सिंह विरदी, बृजलाल भाकर, अश्विनी गोयल, राजेन्द्र भाट, पवन भाट सहित समस्त वार्डवासियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पार्षद विकास रांगेरा ने बताया कि उक्त सड़क के निर्माण की मांग वार्डवासियों द्वारा लम्बे समय से थी, सभापति गणेशराज बंसल के नेतृत्व में शहर में अनेकों अनेक विकास कार्य कर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज किया है। इसी विकास की श्रृंखला में 13 लाख रूपये की लागत से उक्त सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जल्द ही वार्ड की अन्य समस्याओं का निस्तारण करते हुए विकास कार्यो को गति दी जायेगी। सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि शहर के लोगों ने जो कांग्रेस की विश्वास जताया है यह विकास कार्य उसी का परिणाम है। उन्होने बताया कि विधायक चौधरी विनोद कुमार की विकासशील सोच के मार्गदर्शन में नगरपरिषद बोर्ड द्वारा विकास कार्य कराये जा रहे है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।