महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती समारोह नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ ऑडिटोरियम में हुआ

0
71
हनुमानगढ़। पिछले 49 वर्षों से ‘सबको प्यार, सबकी सेवा’ नारा को सार्थक करने वाले महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती समारोह 7 जुलाई को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ ऑडिटोरियम में हुआ। अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। कोविंद ने कहाकि महावीर इंटरनेशनल ने लाखों व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण, महिला स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की हैं। यही वजह है कि इन कारणों से ही हर कोई इस संस्था की सराहना करता है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, अंतरराष्ट्रीय सचिव वीर अशोक गोयल आदि ने संस्था के बारे में विस्तार से बताया। अनिल जैन ने कहाकि भविष्य में हमने सामाजिक क्षेत्र का भविष्य कैसा दिखेगा, इस पर चर्चा की है। वास्तव में, किसी भी लोकतांत्रिक एनजीओ के लिए 50 वर्षों तक मानवता की सेवा में रहना एक बड़ी उपलब्धि है। जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, तो एनजीओ का दृष्टिकोण और भी महत्वाकांक्षी प्रतीत होता है। इसे पूरा करने के लिए, हमें इस संगठन को मिसरी यानी माइंडफुलनेस, इनोवेशन, सस्टेनेबल, रेप्लिकेबल और इम्पैक्टफुल की ओर पुनः उन्मुख करने की आवश्यकता है।
गौरव जैन व तरुण विजय ने किया प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली में हुए मुख्य समारोह में हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष गौरव जैन व उपाध्यक्ष तरुण विजय ने इलाके का प्रतिनिधित्व किया। बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करने व सेवा प्रकल्पों के शानदार आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष गौरव जैन व जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने ‘ग्राम सेतु डॉट कॉम’ को बताया कि जिले में हमने संस्था के निर्देशानुसार कई कार्यक्रम किए। इसके तहत सरकारी स्कूलों में बेबी किट व महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड का वितरण, पौधरोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला इकाई की ओर से योगा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहाकि कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा लगा। बीकानेर जोन चेयरमैन संजय बैद और उनकी टीम ने भाग लिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।