हनुमानगढ़ टाउन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के साथ मनाया। इस अवसर पर शनिवार को फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी में सवामणी प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौसेवा और भक्ति भाव के साथ मनाए गए इस विशेष कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और गौमाता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के कुशल नेतृत्व और उनके योगदान को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक खिच्ची, सुभाष पटवारी, गुरचरण सिंह, विनोद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजपाल सिंह, विकास डोडा, भगवाना सैन, पवन मौर्य, राजेंद्र डोडा, राजेश प्रेमजानी, राजेंद्र धोबी, राम सिंह, मुकेश सैनी, कपिल शर्मा, सकंद कुमार और संदीप छाबड़ा,पंकज मंगवाना सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर गौसेवा की और प्रसाद वितरण किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।