राजस्थान हॉकी टीम में पहली बार जिले के 3 खिलाडी ले रहे हैं हिस्सा।

0
253

संवाददाता भीलवाड़ा। केंद्रीय सिविल सेवा एवं क्रीडा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में 23 से 30 सितंबर तक अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा में चल रहा है.प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें राजस्थान टीम ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की।मैच में एक पहला गोल खामोर शाहपुरा के शारीरिक शिक्षक धनराज वैष्णव ने किया।इस प्रतियोगिता में पहली बार भीलवाड़ा जिले के कोच सहित तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं,रतनदीप हॉकी क्लब फुलिया कला निवासी वर्तमान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा तहसील लालसोट दौसा में सेवारत विष्णु राव को राजस्थान टीम का कोच बनाया गया.जमनालाल कोली ने बताया कि राजस्थान का अगला मुकाबला शुक्रवार को शाम 3:00 बजे महाराष्ट्र से होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।