सत्य की राह पर चलकर देखें, हर समस्या का समाधान होगा- मुनि

0
152

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा के लाड़ स्वाध्याय भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि जिसने अपने जीवन में सत्य की प्रतिष्ठा कर ली उसने सारे भगवान की आराधना कर ली। सत्य पराजित नहीं हो सकता।ध्यान साधक मुनि सुरेश कुमार हरनावां सहवर्ती मुनि संबोध कुमार मेधांश के शाहपुरा में 11 दिनी प्रवास के बाद रविवार को उन्होंने भीलवाड़ा के लिए विहार किया। उनका पहला पड़ाव आज दौलतपुरा में होगा। इस मौके पर स्थानीय भक्तों व अणुव्रत समिति के कार्यकर्ताओं शिरकत की और मुनि ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद दिया। विहार से पूर्व लाड़ स्वाध्याय भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को विशेष मंगल पाठ दिया गया। उन्होंने भक्तों को अपना मंगल आशीर्वाद दिया और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तांे ने एक एक बुराई को त्यागने का संकल्प भी लिया।
मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि जीवन में सत्य की राह पर चलकर देखें, जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने गीत के माध्यम से भी मंगलामना दी। उन्होंने कहा कि शाहपुरा में अणुव्रत आंदोलन केे जो अलख जगी है, उसे बनाये रखने के लिए माह में एक कार्यक्रम यहां होना चाहिए। उन्होंने भक्तों से अणुव्रत के कार्यक्रमों में शामिल होने का भी आव्हान किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।