प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयन्ति सप्ताह का आगाज

0
234

संवाददाता भीलवाड़ा। महात्मा ज्योतिबा फुले फूल माली सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती का आगाज किया गया।
संस्था के सचिव राजकुमार माली ने बताया कि सावित्री बाई की जयंती सप्ताह दिनांक 28.12.2020 से 03.01.2021 तक जागृति सप्ताह के लिए आज दिनांक को शुरूआत की गई। जिसके तहत जिले में प्रत्येक तहसीलों, गांव व ढाणी में सावित्री बाईं फुले के विचार पहुंचे इस हेतु आज जागृति रैली का शुभारंभ ’बेटी गौरव उद्यान’ भीलवाड़ा से सावित्री बाईं की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया जो पूरे सप्ताह में तहसील, गांव व ढाणी मंे समाज मंे शिक्षा सम्बन्धी जागृति जिससे बालिका शिक्षा एवं समाज में फैली कुरीतियों, महिला अधिकारांे के लिये रूढ़ीवादी परम्पराआंे को तोड़ना, विधवा विवाह, छुआछूत, दलित महिलाओं की मुक्ति शिक्षा से ही सम्भव है आदि विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम करके दिनांक 03.01.2020 को पुन बेटी गौरव उद्यान में समापन समारोह होगा। इस मौके पर माली महिला मण्डल द्वारा मास्क वितरण कर मास्क लगाकर एवं बार-बार हाथ धोकर कोविड महामारी से बचाव करने के आव्हान किया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद ऊंकार माली, बंशीलाल माली, नन्दलाल माली, अध्यश बद्री लाल परेता, पार्षद प्रतिभा माली, रमेश माली, रामेश्वर माली, छोटू लाल माली, सुमित माली, राजेन्द्र कच्छावा, दिनेश माली, अनिल माली, भंवर लाल माली, नवीन कुमार माली, गोपाल माली, पुषा लाल माली, माली युवा संस्थान का अध्यक्ष नानु राम माली, कैलाश माली, जयकुमार माली, कन्हैयालाल माली, सागर माली, राजकुमार गोयल, छगन माली, रोशन माली, संजना माली, प्रेम देवी माली, लक्ष्मीदेवी माली, सपना माली, चन्द्रकला माली सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।