किसानों ने किसान विजय रैली निकाल मनाई खुशी

0
219

हनुमानगढ़। किसानों ने किसान विजय रैली निकाली। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी काले कानून को वापस लिया गया है। यह केवल किसानों की विजय नही र्बिल्क देश के प्रत्येक व्यक्ति की विजयी हुई है। रैली से पूर्व उक्त किसान महाआन्दोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई जिसके पश्चात जंक्शन भगत सिंह चौक से डबली टोल तक किसान विजय रैली निकाली गई। रैली का पहलवान ग्रुप द्वारा जंक्शन भगत सिंह चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता विरोधी काले कानून को वापस लिया। देश के 62 करोड़ किसानों की विजय का प्रतीक है। यह श्रेय किसानों का संघर्ष और उनके बलिदान को जाता है। इस मौके पर रेशम माणुका, रायसिंह मल्लड़, यादविन्द्र सिंह पहलवान, काला पहलवान, नवाब अली, संदीप कंग व अन्य किसान मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।