सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा में फिर लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई

0
30

हनुमानगढ़। सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा में फिर लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने जंक्शन भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर आतिशबाजी चलाकर खुशी जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि बिरला के अनुभव, कर्मठता एवं लोकहित के प्रति समर्पण से सदन का गौरव उत्तरोत्तर बढ़ेगा। संसदीय मर्यादा का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा। जिससे राजस्थान का मान बढ़ेगा व भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि लोकसभा में इतने बड़े पद पर राजस्थान को दोबारा मौका मिलना गौरव का क्षण है। इससे पहले 4 मंत्रियों को केंद्र सरकार में जगह मिली है। राजस्थान विकास के नए अध्याय लिखेगा। यह राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि विश्व के सबसे लोकतंत्र वाले राष्ट्र की सबसे बड़ी संवैधानिक सभा में राजस्थान के सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार अध्यक्ष का पद संभाल रहे है।

उन्होंने कहा कि बिरला के मार्गदर्शन में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़  जिला महामंत्री विकास गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अपारजोत बराड़, मण्डल महामंत्री राजन अरोड़ा, मण्डल उपाध्यक्ष केशव पाल, जितेंद्र तेजवानी, नरेश पुरोहित, सागर शर्मा, मण्डल मंत्री राकेश गोयल, उदय पाल चिरानिया, मण्डल प्रवक्ता नवीन बाकोलिया, राम कक्कड़, मनोज मोदी, संदीप वीर्क, मदन सोनी प्रदीप बिस्सा आदि उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।