एकल नारी संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

0
226

संवाददाता भीलवाड़ा। आमली कला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच सत्यनारायण मालू की अध्यक्षता में एकल नारी संगठन द्वारा माताजी के मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा एकल बहनों के रक्षा सूत्र व तिलक लगाया।सरपँच मालू ने बताया कि जो एकल बहने घर से बाहर नहीं निकलती है।बिंदी,मेहंदी नही लगाती, लाल चुनरी नहीं ओढती है कार्यक्रम में ऐसी करीब 60 महिलाओं ने लाल चुनरी ओढ़ कर भाग लिया। संगठन कार्यकर्ता रेखा पाराशर ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान संगठन कार्यकर्ता रेखा पाराशर लाली धाकड़,ग्राम साथिन प्रकाशी टेलर,पार्वती शर्मा,एएनएम कविता मीना,मेल नर्स नीरज कुमार,कल्याण सिंह सहित कई जने मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।